हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने मीना पत्नी भानुप्रकाश, निवासी हल्द्वानी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनका शोध विषय "मैत्रेयी पुष्पा के कथा साहित्य में सामाजिक यथार्थ" रहा। मीना ने यह शोध कार्य डॉ. जयश्री भंडारी (हिंदी विभाग, एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी) के निर्देशन में पूरा किया। हिंदी विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मीना को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय देवाल, चमोली में कार्यरत मीना ने अपनी इस उपलब्धि के लिए माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...