जमशेदपुर, फरवरी 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के मानवशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष (हेड इन-चार्ज) डॉ. मीनाक्षी मुंडा एशिया-पैसिफिक एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में पैनल वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 23 से 27 फरवरी 2026 तक हॉन्ग कोंग कन्वोकेशन और एग्जिबिशन सेंटर हॉन्ग कोंग में आयोजित होगा। डॉ. मुंडा 22 फरवरी को हांगकांग के लिए प्रस्थान करेंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 65 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें विश्वभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, शोधकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस सत्र में न्यूज़ीलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वाइकाटो की डिप्टी वाइस चांसलर (मा...