प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी जोशी 'शांकरी' को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), नई दिल्ली ने 'दक्षिणामूर्ति शिव : भारतीय ज्ञान परंपरा, मूर्तिकला एवं चित्रकला में ब्रह्मांडीय विज्ञान' विषय पर अनुसंधान के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि नटराज पर काफी शोध हुआ है, लेकिन दक्षिणामूर्ति पर दर्शन और कला संबंधी अध्ययन की अभी अपार संभावनाएं हैं। इससे पूर्व उन्हें आईसीएसएसआर ने कश्मीर शैव दर्शन और महाकुम्भ प्रयागराज 2025 विषयों पर भी अनुसंधान अनुदान मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.