देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के सत्र 2025-26 का समापन 28 जून को रांची स्थित चाणक्य बीएनआर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली व इंस्टॉलेशन समारोह में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं सेवा परियोजनाओं को व्यापक सराहना मिली। समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर को आउटस्टैंडिंग क्लब के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व व सेवा कार्यों के लिए आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कंचन मूर्ति को एफिशिएंट सेक्रेट्री तथा क्लब की संपादक बेबी रोमा को आउटस्टैंडिंग एडिटर के सम्मान से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- Gaya News इनर व्हील क्लब ऑफ गया को मिला सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान, कई श्रेण...