पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज गुप्ता के पोर्टेवल हायड्रोबायलाजिकल डोमेस्टिक सीवेज ट्रीटमेन्ट डिवाइस का पेन्टेन्ट गवर्नमेन्ट ऑफ यूके ने स्वीकृत कर दिया है। संस्था के अकादमिक उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। पेटेन्ट कार्य के लिए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दुष्यन्त कुमार ने डॉ. मनोज गुप्ता को सराहा है। बताया कि ये पेटेन्ट शैक्षणिक उन्नयन के दृष्टिकोण से मंडल में महाविद्यालय का सूचकांक बढ़ाएगा। मॉडल पेटेंट होने पर विज्ञान संकाय डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. कविता कनौजिया, डॉ. जितेन्द्र नाथ मिश्रा, डॉ. दुर्गेश घर द्विवेदी ने सराहा। डॉ. गुप्ता ने प्राचार्य से मिले सहयोग का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- एमएससी छात्र का शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाश...