बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय। जिले के छोटे से गांव फतेहा से आने वाले डॉ. मनीष कुमार चौधरी को 26 मार्च को होटल हयात रीजेंसी में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन्स वर्ल्ड पीपल्स असेंबली, मास्को की ओर से लीडर ऑफ पब्लिक डिप्लोमेसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक कूटनीति के विकास, अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहयोग को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न देशों के लोगों के बीच संवाद और विश्वास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज के एक प्रसिद्ध शिक्षाविद हैं। बेगूसराय जिले के छोटे से गांव फतेहा से आने वाले डॉ. चौधरी की शुरुआत बेहद साधारण रही। एक कृषक परिवार में जन्मे उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि सीमित संसाधनों से घिरा जीवन उन्हें इतनी ऊंचाइयों तक प...