संभल, जून 3 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई की चिकित्सा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सीएमओ ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनमोहन शर्मा को सीएचसी बहजोई का नया चिकित्साधीक्षक बनाया है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि बहजोई सीएचसी पर लगातार मरीजों का दबाव और प्रशासनिक कार्य बढ़ रहे थे। लोगों को बेहतर, त्वरित और सुचारू चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं नए एमओआईसी डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में अनुशासन, समयबद्धता और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- डॉ. मनमोहन शर्मा बने बहजोई सीएचसी के नए प्रभारी यह भी पढ़ें- सीएमओ ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...