साहिबगंज, जुलाई 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर छात्रावास में गुरुवार को आयोजित छात्र प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया के तहत सचिन कुमार को सर्वसम्मति से छात्र नायक चुना गया। छात्रावास के विद्यार्थियों व कॉलेज परिवार के सदस्यों ने सचिन कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सचिन कुमार ने कहा कि वे छात्रावास में अनुशासन, स्वच्छता, शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी छात्रों के विश्वास पर खरा उतरने और छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। फोटो 2, विद्यार्थी व शिक्षकों के साथ छात्र नायक सचिन कुमार । यह भी पढ़ें- छात्र परिषद ने ली शपथ, मिलीं जिम्मेदारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...