डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र के लिए नहीं मिल रही जमीन
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) योजना के तहत प्रस्तावित श्रमिक सुविधा केंद्रों के निर्माण में आ रही भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए श्रम विभाग ने नगर निगम से नए स्थलों का चिन्हांकन कर विस्तृत रिपोर्ट और अनुमानित लागत उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने इस संबंध में नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र भेजा है। श्रम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के लिए न्यूनतम 1200 से 1746 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले 4 से 5 श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए नगर निगम ने पहले चरण में खजांची बाजार, आजाद चौक, गोरखनाथ, भगत चौराहा और नौसढ़ चौराहा समेत पांच स्थलों का चयन किया था। बाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.