कोडरमा, मई 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत निवासी लेखक एवं पर्यावरणविद मनोज कुमार को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरुकता और मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। मनोज कुमार को यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समानता और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक एकता एवं जागरुकता का संदेश फैलाने का कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना और मानव सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके समर्पण, सकारात्मक सोच और सतत प्...