गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर औरंगाबाद गदाना स्थित आंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण एवं बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री, स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने किया। इस अवसर पर आस्था वाहन का भी फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता, समान अधिकार और शिक्षा के महत्व को समझाता है। सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत आधार दिया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधायक डॉ. मंजू शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.