आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- आदित्यपुर। पासवान युवा समिति की बैठक मनोज पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा फुटबॉल मैदान से निकल कर जागृति मैदान तक जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। शोभा यात्रा के माध्यम से समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। बैठक में चंद्रमोहन पासवान, विनय पासवान, नवल पासवान, सकीचंद पासवान, समर पासवान, प्रमोद पासवान, गौरव पासवान, संजय पास...