पूर्णिया, अप्रैल 3 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर मध्य विद्यालय दुर्गा स्थान परिसर में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के सेवानिवृत्त सचिव योगेंद्र राम ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, बाबा साहेब के विचारों पर परिचर्चा तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र के सभी समुदायों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उप मुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार, कांग्रेस नेता संजीव यादव, संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, राष्ट्रीय मूल निवास...