डॉ. भारत पांड्या के अध्यक्ष बनने पर रोटरी के सदस्यों में हर्ष
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर क्लब में मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली ने एक समारोह आयोजित कर जश्न मनाया। रोटरी क्लब बोरिवली मुंबई के वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. भारत पांड्या को सोमवार को शिकागो में आयोजित समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के 2028-29 सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया है। मुजफ्फरपुर क्लब के सचिव रोटेरियन सुधांशु कुमार, वरिष्ठ रोटेरियन एचएल गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल डॉ. भारत पंड्या के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय रोटरी परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। पूर्व अध्यक्ष पीपी एबी शरण, क्लब सचिव रोटेरियन मृदुल कांत, कोषाध्यक्ष रोटेरियन कनिका अग्रवाल, रोटेरियन नीतू पालरीवाल समेत अन्य सदस्यों ने डॉ. भारत पंड्या को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रोटरैक्ट क्लब ऑफ कोडरमा युवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.