अलीगढ़, सितम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आईएमए अलीगढ़ के अध्यक्ष व आईएमए एएमएस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय को राष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कर्नाटक के हुबली में आयोजित राष्ट्रीय आईएमए एएमएस सम्मेलन में उन्हें वर्ष 2025-26 के दौरान संगठन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. वार्ष्णेय को वर्ष 2025-26 में आईएमए एएमएस के लिए सर्वाधिक सदस्यों का नामांकन कराने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रतिष्ठित 'चेयरमैन प्रशंसा पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया है। संगठन के विस्तार और बड़ी संख्या में नए चिकित्सकों को जोड़ने में उनके योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई। सम्मेलन में यह सम्मान आईएमए के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानु शाली, मानद राष्ट्रीय वि...