लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट को भारत सरकार ने जम्मू में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इंस्टीट्यूट बॉडी का सदस्य नामित किया है। यह नामांकन डॉ. भट्ट के चिकित्सा शिक्षा, कैंसर उपचार, प्रशासनिक दक्षता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है। उनके अनुभव और मार्ग दर्शन से एम्स जम्मू के शैक्षणिक, चिकित्सीय एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह नियुक्ति न केवल डॉ.भट्ट के लिए बल्कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के लिए भी गौरव का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.