आगरा, जून 27 -- आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानियां को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ (यूपीबीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को लखनऊ में हुए यूपीबीए के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। आगरा बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि चुनाव के बाद गठित नई कार्यकारिणी में विराज सागर दास चेयरमैन, डॉ. नवनीत सहगल अध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बनीं डॉ. बीना लवानियां ने आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष के रूप में आगरा में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट आयोजन के पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महेश नौटियाल, विनोद सीतलानी, राहुल पालीवाल, आसिफ अली, पवन मंगल, डॉ. संदीप अग्रवाल, संजय कालरा ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- प्रो. अर्चना बनी एआईयू की उत्तर क्षेत्रीय समिति की समन्...