मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुजफ्फरपुर इकाई ने वरिष्ठ फिजिशियन और एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीएन झा के निधन पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. सीबी कुमार, सचिव डॉ. सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. जेपी मंडल, डॉ. जीके ठाकुर, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. सुनील शाही, डॉ. संतोष शाही, डॉ. अरुण शाह, डॉ. एनपी सिन्हा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...