हल्द्वानी, मई 13 -- हल्द्वानी। महिला वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का मान बढ़ाया है। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की ओर से आयोजित 16 दिवसीय एडवांस्ड रिफ्रेशर प्रोग्राम में प्रतिभाग कर डॉ. विजय कुमार बिष्ट और डॉ. गणेश सिंह नेगी ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित आईआईएससी के चिल्लाकेरे कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. विजय कुमार बिष्ट को बेस्ट परफॉर्मर के सम्मान से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- सतपुली के प्रोफेसर विपिन चंद्र के प्रोजेक्ट को आईआईएससी ने किया चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...