संभल, नवम्बर 17 -- एमजीएम कॉलेज में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फहीम अहमद को लखनऊ में एएमपी स्वयंसेवी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में डॉ. फहीम को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। समारोह में देश के बीस से अधिक राज्यों के 61 प्रोफेसर्स को सम्मानित किया गया। बाल साहित्य के क्षेत्र में उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...