गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राणि विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. फणीन्द्र तिवारी को राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर इनवेसिव एलियन प्रजातियों (पौधे, जानवर, सूक्ष्मजीव) के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति का सदस्य चुना गया है। फणींद्र तिवारी के 23 शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। यह चयन शोध पत्रों के आधार पर किया गया है। इस मौके पर महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्रबंधक मंकेश्वरनाथ पांडेय, प्राचार्य सहित सभी शिक्षक कर्मचारी ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.