भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर। बिहार प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में भागलपुर की भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अभी प्रीति प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका में थीं। इनके अलावा 4 और महामंत्री बनाए गए हैं लेकिन पूर्वी बिहार से डॉ. प्रीति अकेली हैं। प्रदेश टीम में महामंत्री पद पर पिछले कई सालों से भागलपुर से भाजपा के कोई नेता नहीं रहे हैं। इससे पहले बिंदु मिश्रा प्रदेश मंत्री बनाई गई थीं। प्रीति का संगठन के कार्यों में लंबा अनुभव रहा है। वह छात्र जीवन से भाजपा से जुड़ी रहीं। 2000 से वह विद्यार्थी परिषद के जरिये राजनीति में सक्रिय हुईं और भाजपा से जुड़ने के बाद कई बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रहीं। यह भी पढ़ें- बक्सर के मनोज सिंह व संतोष रंजन बने भाजपा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष पार्टी में वह एक प्रखर वक्ता के र...