वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के एनाटॉमी विभाग डॉ. प्रसेनजीत बोस ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में व्याख्यान दिया। 22वें इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस ऑफ एनाटॉमिस्ट्स (आईएफएए) कांग्रेस 2026 में उन्होंने अपने शोध पोस्टर का सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण किया। 'शरीर रचना विज्ञान की शिक्षा में सुरक्षा एवं स्थायित्व बढ़ाने के लिए किफायती प्लास्टिनेशन' विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिनेशन शरीर के अंगों एवं ऊतकों को विशेष रासायनिक एवं संरक्षण तकनीक द्वारा सुरक्षित रखने की प्रक्रिया है, जिससे उनका लंबे समय तक चिकित्सा शिक्षा एवं अध्ययन में उपयोग किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...