बेगुसराय, मई 17 -- बेगूसराय। सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के द्वारा भूटान के थिंपू शहर में भारत- भूटान शांति रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से जारी पत्र के अनुसार भारत-भूटान शांति एवं मैत्री संघ 1949 के अंतर्गत भूटान सरकार के पूर्व वित्त मंत्री लोकनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन भूटान के थिंपू में किया जा रहा है। इस मंच की कार्ययोजना को विश्व भर के 25 देशों का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ है। समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत और भूटान के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा भारत की वैदिक सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। समारोह में आमंत्रित प्रतिभागियों द्वार...