कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैम्पस में कार्यरत शिक्षकों को गुरुवार को प्रमोशन का तोहफा मिला। विवि की कार्य परिषद में 30 शिक्षकों के प्रमोशन के लिफाफे खोले गए। स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी के डॉ. प्रवीन कटियार, फिजियोथेरेपी के डॉ. दिग्विजय शर्मा, इंजीनियरिंग में डॉ. आलोक कुमार, डॉ. प्रवीन भाई पटेल अब प्रोफेसर बन गए हैं। विवि कैम्पस में एसोसिएट और प्रोफेसर पद पर प्रमोशन को लेकर 30 शिक्षकों ने दो दिन पहले मंगलवार को साक्षात्कार दिया था। साक्षात्कार कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों का प्रमोशन किया गया है। इसमें केमिकल इंजीनियरिंग में डॉ. प्रवीन भाई पटेल, डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, कंप्यूटर एप्लीकेशन में डॉ. पुष्पा ममोरिया, कंप्यूटर साइंस एंड इं...