कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद हिन्दू परिषद व बजरंग के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कमालपुर स्थित विद्यालय में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ जय श्रीराम, वंदेमातरम के जयघोष और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष यशराज मिश्र, जिला महामंत्री अनुराग भट्ट, अंकुश मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष शिवम साहू, गौरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष राजवीर मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, राजेश गोस्वामी, ग्राम अध्यक्ष विक्रम सिंह, रामकरन मौर्य, संदीप दुबे, स्वराज मिश्र, विकास पाल, परमेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...