बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- राजगीर, निज संवाददाता। प्रखण्ड स्थित प्राचीन आर्य समाज मंदिर की नई कमेटी का गठन किया गया। डॉ. प्रमोद कुमार को प्रधान, देवदत्त आर्य को मंत्री और जितेंद्र कुमार आर्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, पूर्व कोषाध्यक्ष परशुराम आर्य और रविंद्र कुमार को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त प्रधान डॉ. प्रमोद ने बताया कि आगामी 13 से 15 मार्च तक मंदिर परिसर में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित होगा। मौके पर उपेंद्र कुमार आर्य, अजय कुमार आर्य, सत्येंद्र आर्य, बृजेश कुमार, देवेंद्र शास्त्री, रंजीत कुमार आर्य, पप्पू कुमार, संजीव कुमार आर्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.