डॉ. प्रज्ञा सब्जी उत्पादक सहयोग समिति की अध्यक्ष बनीं
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुरौल। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रज्ञा कुमारी को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। उपाध्यक्ष के पद पर नवीन कुमार, सचिव अनिल कुमार सिंह एवं सदस्य रामकुमारी देवी, रामानंद साह, पवन महतो, प्रवीण कुमार चुने गए। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी शिवांगी कुमारी ने डॉ. प्रज्ञा को प्रमाणपत्र दिया। डॉ. प्रज्ञा पिलखी पंचायत की मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। रामपुर कृष्ण पैक्स अध्यक्ष उदयशंकर शर्मा, मनीष कुमार भोला, पैक्स अध्यक्ष पुतुल मिश्रा, खादी भंडार नरसिंहपुर के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, राहुल चौधरी ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.