आजमगढ़, मई 2 -- बूढ़नपुर। गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में शनिवार को डॉ. पुरंजय सिंह चंदेल ने प्राचार्य का पदभर ग्रहण किया।डॉ. चंदेल महाविद्यालय के अब तक के सबसे युवा प्राचार्य हैं। ​पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. चंदेल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक अशोक सिंह, दिनेश पांडे, यशवंत सिंह, मृत्युंजय सिंहख् गौरव सिंह, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्र संख्या वृद्धि एवं प्रवेश जागरुकता अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...