सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) सहारनपुर के संरक्षक डॉ. पी.डी. गर्ग को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आईवीएफ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। इस अवसर पर आईवीएफ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पैटर्न सदस्य राम राजीव सिंगल, प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक वाई.के. गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.के. गुप्ता (सीए), कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, उपाध्यक्ष नलनीश गर्ग, अमित गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईवीएफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. गर्ग के इस सम्मान को सहारनपुर जनपद के लिए गौरव का व...