गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उठा-पटक चल रही है। इसमें शासन की एंट्री हो गई है। शासन ने डॉ. पवन जायसवाल को मेडिकल कॉलेज का चिकित्सा अधीक्षक पद पर तबादला कर दिया है। महज 8 महीने पहले इसी पद से डॉ. पवन जायसवाल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रुखसत किया था। दरअसल, महराजगंज में डिप्टी सीएमओ रहे डॉ. पवन जायसवाल वर्ष 2024 में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक पद से संबद्ध हुए थे। पहले उनकी संबद्धता अपर निदेशक कार्यालय में हुई। फिर उन्होंने अपनी संबद्धता मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल करा ली। इस तैनाती के दौरान कुछ मामलों को लेकर उनका टशन कालेज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से हो गया। यह भी पढ़ें- जिले के पांच डाक्टरों का गैर जिलों में हुआ तबादला दोनों पक्ष खुलकर आमने-सामने आ गए। नाराज मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपर...