लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट वर्ष 2007 बैच की पुरातन छात्रा डॉ. नेहा गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि डॉ. नेहा गुप्ता एमबीबीएस एमएस और एमसीएच की विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा विभाग में सह-प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. नेहा गुप्ता के अनुज एवं विद्यालय के वर्ष 2009 बैच के पुरातन छात्र सौरभ गुप्ता वर्तमान में बेंगलुरु स्थित माइक्रोसॉफ्ट में सीनियर एनालॉग डिजाइन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में आईईटी लखनऊ से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। ...