किशनगंज, अक्टूबर 1 -- ​किशनगंज। किशनगंज शहर के रहने वाले डॉ. नीरज अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और अपने गृह जिला किशनगंज का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुनिया की अग्रणी और प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बतौर फैकल्टी ज्वाइन किया है। इसके साथ ही उन्हें अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध डाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रोस्टेट कैंसर विभाग में को-डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि का महत्व डॉ. ​नीरज अग्रवाल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे किशनगंज जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा किशनगंज शहर के प्रतिष्ठित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी। बचपन से ही मेधावी रहे नीरज अग्रवाल ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर चिकित्सा अनुसंधान और प्रोस्टेट कैंसर शोध के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है। जानकारी...