नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद वह सोमवार को निदेशक पद से सेवा मुक्त हो गए। इसके बाद एम्स में निदेशक का पद अचानक खाली हो गया। इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर इंडोक्रिलॉजी के विभागाध्यक्ष व डीन (एकेडमिक) डॉ. निखिल टंडन एम्स के अंतरिम निदेशक बनाए गए हैं। वर्ष 2022 में एम्स के निदेशक पद से डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी डॉ. निखिल टंडन निदेशक पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। तब उन्होंने निदेशक पद की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत आवेदन भी किया था लेकिन तब डॉ. एम श्रीनिवास पांच वर्ष के लिए एम्स के निदेशक बनाए गए थे। यह भी तब जब उन्होंने आवेदन भी नहीं किया था। उन्होंने सितंबर 2022 में एम्स...