रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। प्रदेश कांग्रेस ने नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। दिनेशपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर डॉ. नारायण हालदार को सौंपी गई है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, डॉ. नारायण ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूती देने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारक बाहाड़, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोर हालदार सहित आशुतोष राय, लक्ष्मी राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.