डॉ. नामवर सिंह की वैश्विक दृष्टि पर विमर्श
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के हिंदी विभाग में डॉ. नामवर सिंह जन्मशती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्वानों ने डॉ. नामवर सिंह के व्यक्तित्व और उनकी आलोचना दृष्टि के वैश्विक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता कोलकाता के प्रो. हितेंद्र पटेल ने कहा कि नामवर सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के आलोचक थे, जो स्वयं को दुनिया भर की वैचारिक हलचलों से अपडेट रखते थे। उन्होंने यूरोपीय इतिहास दृष्टि के बजाय एक नई भारतीय दृष्टि विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बेगूसराय से आए प्रो. चंद्रभानु सिंह ने उन्हें वाचिक परंपरा का आचार्य बताया, वहीं कथाकार निशिरंजन ने हिंदी आलोचना में उनके द्वारा स्थापित नई परिपाटी की सराहना की। यह भी पढ़ें- हिंदी आलोचना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.