रामनगर, दिसम्बर 15 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के डॉ. नरेश कुमार और डॉ. अलका को डॉ. अंबेडकर उत्कृष्ट सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह सम्मान भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 41वें सम्मेलन नई दिल्ली में 12 दिसंबर को प्रदान किया गया। रामनगर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार और समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अलका को मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण जटिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार और पीएल पुनिया पूर्व राज्यसभा सांसद ने प्रदान किया। इस उपलब्धि के लिए दोनों प्राध्यापकों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाईयां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...