लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- खीरी ईंट निर्माता समिति की आम सभा की बैठक शनिवार को स्थानीय लेगेसी लॉन में संपन्न हुई। बैठक में समिति का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अशोक तोलानी को महामंत्री व अमित केशवानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी व्यापारियों के हित में काम किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...