रामनगर, अगस्त 21 -- रामनगर, संवाददाता। साइंस फॉर सोसाइटी यूनाइटेड रामनगर ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की शहादत दिवस को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया। रामनगर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मदन मेहता ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए जिज्ञासा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सूर्य एक औसत तारा जो पांच अरब साल पहले गैस के बादल से बना था, पांच खरब साल तक जीवित रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का सार यह है कि जीवन में आंख मूंद कर किसी बात को नहीं मानेंगे। तर्क की कसौटी पर कसने के बाद ही पहले जानो फिर मानो सिद्धांत के तहत जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएंगे। गि...