बेगुसराय, जुलाई 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार के हार्ट सर्जनों के संगठन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन्स बिहार (एसीटीएस) की बैठक बीते शुक्रवार को पटना में हुई। इसमें पूरे बिहार में हार्ट सर्जरी की उपलब्धता को और बेहतर बनाने की दिशा में गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- बेगूसराय के डॉ. धीरज शांडिल्य को बिहार एसोसिएशन ऑफ कॉर्डियोवैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जन्स के सचिव की कमान, डॉ. संजीव बनेचुनाव और नई कार्यकारिणी साथ ही चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठतम हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने की। आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार (एम्स, पटना), उपाध्यक्ष डॉ. मनमोहन प्रसाद (पूर्व पारस), सचिव डॉ. धीरज शांडिल्य (एलेक्सिया हॉस्पिटल, बेगूसराय), उप स...