बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- बिन्द गांव के हैं रहने वाले, ग्रामीणों ने जतायी खुशी बिन्द, निज संवाददाता। बिन्द गांव के साधारण परिवार में जन्मे डॉ. धीरज कुमार, पीएमसीएच में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष बनाये गये हैं। उन्होंने मात्र 35 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर बाजारवासियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजगीर जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसीन की पढ़ाई पूरी की। जिस संस्थान से उन्होंने शिक्षा हासिल की, उसी संस्थान में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने लंदन से एमआरसीपी की पार्ट वन, टू व पार्ट थ्री परीक्षाएं उत्तीर्ण की। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के क्षेत्र में ब्रिटेन से विशेष योग्यता हासिल की। पदभार ग्रहण करने के बाद उ...