प्रयागराज, सितम्बर 26 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर ने फेलोशिप प्रदान की है। यह उपलब्धि उन्हें एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर और पेन मेडिसिन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गयी है। डॉ. यादव ने कहा कि अध्यापन, शोध और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए मेरा प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...