गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खरीद को लेकर हुई गड़बड़ी की गाज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल पर गिर गई। बुधवार को शासन ने डॉ. धर्मेंद्र कुमार को नया प्राचार्य नियुक्त कर दिया है। वह आगरा मेडिकल कालेज में नाक कान गला रोग के विभागाध्यक्ष हैं। उन्हें लोक सेवा आयोग ने तैनात किया है। माना जा रहा है कि शासन ने यह कार्रवाई बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की है। इन आरोपों की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई थी। बीआरडी मेडिकल कालेज में मार्च 2024 में प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल तैनात हुए थे। वह कालेज में नेत्ररोग के विभागाध्यक्ष थे। उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य के तौर पर तैनात किया गया है। प्राचार्य डॉ रामकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। उनके खिलाफ...