मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। प्रसिद्ध मिथिला राज्य अभियानी और जाने-माने चिकित्सक डा. धनाकर ठाकुर के मैथिली कथा संग्रह का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय संस्कृत विद्यालय के सभागार में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्यकार और बुद्धिजीवी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रीतम निषाद ने की। उन्होंने कहा कि डा. धनाकर ठाकुर की कहानियां जीवन के कई रंगों को सामने लाती हैं। उनके अनुभवों से भरा यायावरी जीवन उनकी रचनाओं में साफ दिखाई देता है। साहित्यकार दिलीप कुमार झा ने कहा कि इन कहानियों में मिथिला की मिट्टी और यहां के आम लोगों का जीवन सजीव रूप में उभरकर आता है। सुभेश चन्द्र झा ने कहा कि डा ठाकुर की अधिकतर कहानियां सुखांत हैं। हालांकि उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कहीं-कहीं शब्दों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.