देहरादून, अगस्त 28 -- रुड़की। प्रीत विहार निवासी एवं हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी के भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेन्द्र कुमार को एनसीसी में सहयोगी एनसीसी अधिकारी (एएनओ) के रूप में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। फोनिक्स विश्वविद्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने उन्हें रैंक प्रदान की। अधिकारियों और एनसीसी स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। डॉ. देवेन्द्र कुमार कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इसे गर्व और जिम्मेदारी का विषय बताया। यह भी पढ़ें- Roorki News: डॉ. देवेन्द्र कुमार बने एनसीसी में लेफ्टिनेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...