गया, सितम्बर 27 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शिक्षक शिक्षा विभाग की दो शोधार्थियों का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। डॉ. देबारती धर और डॉ. डेस्डीमोना प्रमाणिक को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आईसीएसएसआर ने फेलोशिप प्रदान की है। डॉ. देबारती धर को 'जेन जी में त्रिगुण और कॉग्निटिव हेल्थ: माइंडफुलनेस की मध्यस्थ और मॉडरेटिंग भूमिका' विषय पर शोध के लिए फेलोशिप मिली है। वहीं, डॉ. डेस्डीमोना प्रमाणिक का चयन 'विकसित भारत@2047 के लिए उच्च शिक्षा में एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल' विषय पर शोध के लिए हुआ है। इसमें एआई पर निर्भरता और कॉग्निटिव ऑफलोडिंग के संबंध में एआई से जुड़ी नैतिक जागरूकता की भूमिका का अध्ययन किया जाएगा।पीआरओ मो. मुदस्सीर...