भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज के शिक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर को राजीव गांधी स्टडी सर्कल बिहार का सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके पहले वे पूर्वी प्रक्षेत्र बिहार के ज्वाइंट को-ऑर्डिनेटर थे। सर्कल के इंचार्ज को-ऑर्डिनेटर प्रो. सतीश कुमार राय ने अधिसूचना जारी की है। डॉ. दीपक को कई शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...