किशनगंज, मई 9 -- किशनगंज। एक संवाददाता बिहार सरकार में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने एवं मंत्रिमंडल में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सीमांचल भाजपा में खुशी की लहर है। किशनगंज जिला भाजपा के महामंत्री कौशल झा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के पटना स्थित आवास पर बुके देकर बधाई दी है। मौके पर कोचाधामन विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी वीणा देवी भी मौजूद थी। उन्होंने ने भी डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मंत्री बनने पर बधाई दी है। वहीं सीमांचल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई यह भी पढ़ें- निशांत का मंत्रिमंडल में शामिल होना जनता की मांग की पूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...