डॉ. तुषार ज्योति ने जिला बास्केटबॉल संघ दुमका के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
दुमका, जून 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला बास्केटबॉल संघ दुमका के अध्यक्ष डॉ. तुषार ज्योति ने व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य व्यस्तताओं के चलते अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. तुषार ज्योति ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि संघ की सेवा करना और जिले में बास्केटबॉल के विकास एवं प्रचार-प्रसार में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों से मिले सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ से अनुरोध किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें अध्यक्ष पद व संबंधित सभी दायित्वों से मुक्त किया जाए। डॉ. तुषार ज्योति ने कामना की है कि जिला बास्केटबॉल संघ अपने सभी भावी कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त करें।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.