हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस दताल प्रमोशन के बाद डायरेक्टर बन गए हैं। उनकी जगह जिला अस्पताल रुद्रपुर के पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी को बेस अस्पताल का नया पीएमएस बनाया गया है। सोमवार को डॉ. तिवारी ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान डॉ. तिवारी ने बताया कि बेस अस्पताल में आने वाले हर मरीज को उपलब्ध हर संभव इलाज मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा अस्पताल की टीम के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर व्यवस्था को सुचारू और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...